Railway RRB Paramedical Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से पैरामेडिकल पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से पैरामेडिकल पोस्ट पर कुल 1376 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई। हालांकि, इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसमें आवेदन करने के लिए Railway RRB Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 सितंबर 2024 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।
Railway RRB Recruitment ऐसे करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Railway RRB Paramedical Categories CEN 04/2024 Notification 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
एप्लीकेशन फीस
भारतीय रेलवे में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इसमें सभी जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को लिए फीस 500 रुपये है। वहीं, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार 250 रुपये में आवेदन कर सकते हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
योग्यता और सैलरी डिटेल्स
पैरामेडिकल कैटेगरी के लिए जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास मेडिकल डिग्री नहीं होनी चाहिए। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 33 साल से कम होनी चाहिए। डाइटिशियन के पद पर सेलेक्ट होने वाले को लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें 44,900 रुपये सैलरी होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
