जॉब्स

Railway Recruitment 2025: रेलवे में 1104 पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं पास घर बैठे करें आवेदन, जानें डीटेल्स

Railway Recruitment 2025: रेलवे भर्ती सेल, उत्तर पूर्वी रेलवे, गोरखपुर ने अपरेंटिस के 1104 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर 23 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Railway Recruitment 2025

Railway Recruitment 2025, RRC NER Apprentice Recruitment 2025: रेलवे भर्ती सेल, उत्तर पूर्वी रेलवे, गोरखपुर ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर 23 फरवरी तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

RRC NER Apprentice Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर पूर्वी रेलवे में अपरेंटिस के कुल 1104 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 454 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 110 पद, एससी के लिए 165 पद, एसटी के लिए 81 पद और ओबीसी के लिए 294 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Railway Apprentice Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य है।

How to apply for Railway Apprentice Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Railway Apprentice Vacancy 2025: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर 23 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article