जॉब्स

Railway Recruitment 2023, Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए रेलवे में बिना परीक्षा के सीधी भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2023, 06:04 PM IST

​​Railway Recruitment 2023, Sarkari Naukri: साउथ वेस्टर्न रेलवे ने अपने यहां पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्रेंटिश के पदों पर बिना परीक्षा के सीधी भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcchuli.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

Image

Railway Recruitment 2023, Sarkari Naukri: साउथर्न रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर विकली वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई

Railway Recruitment 2023, Sarkari Naukri: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। साउथ वेस्टर्न रेलवे ने अपने यहां पर बंपर भर्ती (Railway Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हुबली डिवीज, कैरिज रिपेयर, गलुरु डिवीजन व मैसूर डिवीजन की रिक्तियों पर भर्ती (Indian Railway Vacancy) की जाएगी।

खास बात यह है कि, यहां उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाए डायरेक्ट मेरिट के आधार पर किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcchuli.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Railway Vacancy 2023: किस पद पर कितनी वैकेंसी

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग अलग डिवीजन की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां पदों का विभाजन डिवीजन के अनुसार किया गया है। यहां टेबल के जरिए आप समझ सकते हैं।
हुबली डिवीजन237
गुलुरु डिवीजन 230
कैरिज रिपेयर वर्कशॉप हुबली217
सेंट्रल वर्कशॉप मैसूर43

Southern Railway Recruitment: शैक्षणिक योग्यता

यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए।

आयु सीमा

साउथ वेस्टर्न रेलवे के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही यहां अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर विजिट करें।

Southern Railway Vacancy 2023: कैसे करें अप्लाई

  • rrcchuli.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर South Western Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक कर दें।

Railway Apprentice Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

साउथर्न रेलवे के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) ओबीसी व महिलाओं के लिए कोई भी शुल्क नहीं है। यहां आप क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/इंटरनेट बैंकिंग के जरिए शुल्क जमा कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

यहां उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जिस ट्रेड में आपको अप्रेंटिसशिप करना है, उसमें 50 प्रतिशत और आईटीआई में प्राप्त अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article