Police Constable Recruitment 2023, Jharkhand Police Constable Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पुलिस कांस्टेबल (Jharkhand Police Constable Recruitment 2023) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।
Jharkhand Police Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कांस्टेबल के कुल 4919 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें रेगुलर के 3799 पद और बैकलॉग में 1120 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।
Jharkhand Police Constable Bharti 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
झारखंड पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलाव मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है।
Jharkhand Police Constable Exam 2023: ऐसे होगा चयन
झारखंड पुलिस कांस्टेबल का चयन फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर दो घंटे का होगा। दोनों ही पेपर के प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। ध्यान रहे कि गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती भी की जाएगी।
Jharkhand Police Recruitment 2023: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर 15 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
