ONGC Recruitment 2022: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने ग्रैजुएट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी ओएनजीसी भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर 22 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू की गई है।
ONGC Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ओएनजीसी में E1 लेवल के तहत इंजीनियरिंग और जियोसाइंस डिस्प्लिन में ग्रैजुएट ट्रेनी के 871 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 375 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 225 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 129 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 60 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 82 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 60,000 रुपए से 180000 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।
ONGC Graduate Trainee Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
ग्रैजुएट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के का आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
ONGC Graduate Trainee Notification 2022: इस आधार पर होगा चयन
ओएनजीसी में ग्रैजुएट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन GATE 2022 में प्राप्त अंकों, शैक्षिक योग्यता और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी।
ONGC Graduate Trainee Application: इतना देना होगा शुल्क
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर 22 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, आर्थिक रुप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
