जॉब्स

MPPSC Pre Exam 2024: आसान नहीं होगी एमपी पीसीएस परीक्षा, 1 पद पर 1663 उम्मीदवार, देखें एग्जाम गाइडलाइंस

MPPSC PCS Pre Exam 2024 Guidelines: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की तरफ से 23 जून 2024 को एमपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचें। एग्जाम हॉल में एंट्री के बाद गेट बंद हो जाती है। एग्जाम के लिए जरूरी गाइडलाइंस यहां देख सकते हैं।

Image

एमपी पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम 2024

Photo : Times Now Digital

MPPSC PCS Pre Exam 2024 Guidelines: मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स तैयार हो जाएं। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की तरफ से 23 जून 2024 को एमपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जाएगी। एमपी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए इस बार परीक्षा आसान नहीं होने वाली है। दरअसल इस साल एक पद के लिए 1663 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की तरफ से इस साल पीसीएस के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 18 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के लिए एग्जाम की तारीख और एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा 23 जून 2024 को होने वाली है।

MPPSC Pre Exam: 1.83 लाख ने किया आवेदन

मध्य प्रदेश पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए इस साल 1.83 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। दरअसल एमपी पीएससी परीक्षा के लिए इस साल सिर्फ 110 पद ही घोषित किए गए हैं। पहले यह संख्या 74 थी जिसे बढ़ाकर 110 किया है। ऐसे में परीक्षार्थियों के लिए यह परीक्षा बहुत कठिन होने वाली है। बता दें कि पिछले कई वर्षों में यह सबसे कम आंकड़ा है। पिछले पांच सालों में भर्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-

  • साल 2019 में 571 पद
  • साल 2020 में 260 पद
  • साल 2021 में 290 पद
  • साल 2022 में 457 पद
  • साल 2023 में 229 पद

MP PCS एग्जाम के लिए गाइडलाइंस

  • एमपी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड लेकर जरूर जाएं।
  • एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक लेकर जाएं।
  • कैंडिडेट्स के पास पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के अलावा 2 पासपोर्ट साइज की फोटो होनी चाहिए।
  • एग्जाम हॉल के अंदर पेन, पेंसिल और जरूरी स्टेशनरी लेकर जाएं।
  • एग्जाम सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचें। एग्जाम हॉल में एंट्री के बाद गेट बंद हो जाती है।
  • एग्जाम हॉल के अंदर किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस जैसे स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ ईयरफोन, मोबाइल, हेडफोन, टैबलेट या लैपटॉप लेकर ना जाएं।
Ravi Mallick
Ravi Mallick author

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पू... और देखें

End of Article