जॉब्स

MPESB Recruitment 2025: एमपीईएसबी ग्रुप 2 और सब ग्रुप 3 के पदों पर निकली वैकेंसी, 9 सितंबर से करें आवेदन

MPESB Recruitment 2025, MPESB Group 2 Sub Group 3 Vacancy 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एमपीईएसबी ग्रुप 2 और सब ग्रुप 3 के पदों पर भर्ती (MPESB Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 339 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (MPESB Group 2 Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

MPESB Recruitment 2025: एमपीईएसबी ग्रुप 2 और सब ग्रुप 3 के पदों पर निकली वैकेंसी

MPESB Recruitment 2025, MPESB Group 2 Sub Group 3 Vacancy 2025: मध्य प्रदेश सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPESB Recruitment 2025) खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एमपीईएसबी ग्रुप 2 और सब ग्रुप 3 के पदों पर भर्ती (MPESB Group 2 Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 339 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 9 सितंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2025 है। यहां आप MPESB ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

MPESB Recruitment 2025: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत (Application Start)- 9 सितंबर 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date Apply Online) - 23 सितंबर 2025
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख (Fee Payment Date) - 23 सितंबर 2025
  • फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख (Correction Last Date) --
  • एडमिट कार्ड (Admit Card) - अक्टूबर 2025
  • परीक्षा की तारीख (Exam Date) - 28 अक्टूबर 2025

MPESB Group 2 Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिप्लोमा/BE/Btech डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

MPESB Group 2 Sub Group 3 Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर MPESB MP Group 2 Sub Group 3 Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

MPESB Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित वर्ह (General) और अन्य राज्यों के लिए : 560 रुपये
  • अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST)/ ओबीसी (OBC): 310 रुपये

MPESB Group 2 Selection Process: चयन प्रक्रिया

  1. स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test)
  2. सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (Subject Knowledge Test)
  3. इंटरव्यू (Interview)
  4. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (Document Verification)
  5. मेडिकल एग्जामिनेशन (Medical Examination)

एमपीईएसबी ग्रेड 2 सब ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article