जॉब्स

MPESB Recruitment 2025: ग्रुप 4 के 966 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से पहले करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

MPESB Group 4 Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने ग्रुप 4 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर 17 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं।

Image

MPESB Recruitment 2025

MPESB Group 4 Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने ग्रुप 4 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर 17 मार्च तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी 22 मार्च तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

MPESB Group 4 Notification 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप 4 के कुल 966 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया होगा, जिसका आयोजन 3 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 100 अंकों के कुल 100 सवाल होंगे।

How to apply for MPESB Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

MPESB Group 4 Recruitment 2025: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी ग्रुप पदों पर भर्ती के लिए 17 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए अनारक्षित/अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article