एजुकेशन

UPESSC Super TET Correction Window 2026: यूपी प्राइमरी टीचर सुपर टीईटी आवेदन में सुधार का मौका, 13 नवंबर है अंतिम तिथि

UPESSC Super TET Correction Window 2026: यूपी सुपर टीईटी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार, जिनके फॉर्म में कोई गलती हुई है, उनके लिए सुधार विंडो खोल दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।

Image

UPESSC Super TET Correction Window 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

UPESSC Super TET Correction Window 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले हजारों-लाखों छात्रों ने सुपर टीईटी (Super TET) परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इस दौरान कई उम्मीदवारों से एप्लीकेशन फॉर्म गलतियों हुई है, उन्हें सुधार का एक मौका दिया जा रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए करेक्शन विंडो आधिकारिक तौर पर खोल दी है। जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरते समय कोई व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता या अन्य प्रविष्टियों में त्रुटि हो गई थी, वे अब बिना किसी देरी के उसमें सुधार कर सकते हैं। आयोग की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि फॉर्म में संशोधन करने का यह केवल एकमात्र और अंतिम अवसर दिया जा रहा है, इसलिए सभी अभ्यर्थी समय रहते अपने फॉर्म की एक बार फिर चेक करें और जरूर लगने पर इस करेक्शन प्रक्रिया को पूरा करने।

करेक्शन विंडो की अंतिम तिथि

यूपी सुपर टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने कि अंतिम तिथि 13 नवंबर तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें। लास्ट मिनट के इंतजार में न रहें।

सुधार से जुड़े जरूरी निर्देश और सावधानियां

केवल एक मौका उम्मीदवारों को इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि फॉर्म में बदलाव या गलती सुधारने के लिए केवल एक ही बार मौका मिलेगा। एक बार फाइनल सबमिट हो जाने के बाद दोबारा किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

क्या-क्या हो सकता है संशोधित सामान्यतः उम्मीदवार अपने नाम की स्पेलिंग, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता के अंक या अन्य जरूरी विवरणों में नियमानुसार सुधार कर सकते हैं। हालांकि, कुछ प्रमुख पंजीकरण विवरणों में बदलाव सीमित हो सकते हैं।

समय सीमा का रखें ध्यान 13 नवंबर 2026 के बाद करेक्शन पोर्टल का लिंक हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा, इसलिए अंतिम समय की सर्वर संबंधी तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए आज ही अपना फॉर्म चेक कर लें।

फॉर्म में करेक्शन करने की सरल प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Super TET Application Correction 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।

स्टेप 4 - अपने भरे हुए आवेदन पत्र को खोलें और ध्यानपूर्वक चेक करें कि कहां गलती है।

स्टेप 5 - जिस भी कॉलम में त्रुटि है, उसे सावधानीपूर्वक सही करें।

स्टेप 6 - बदलाव करने के बाद एक बार फिर पूरे फॉर्म की समीक्षा करें और फाइनल सबमिट कर दें।

स्टेप 7 - भविष्य के संदर्भ के लिए संशोधित आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

परीक्षा और तैयारी से जुड़ी खास टिप्स

कई बार दस्तावेजों के सत्यापन के समय फॉर्म में छोटी-छोटी गलतियों के कारण उम्मीदवारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यह करेक्शन विंडो आपके लिए अपने फॉर्म को पूरी तरह त्रुटिमुक्त बनाने का सबसे बेहतरीन मौका है। फॉर्म की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अपना पूरा ध्यान सुपर टीईटी की लिखित परीक्षा की तैयारी में लगा दें, क्योंकि आयोग जल्द ही परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है। नियमित मॉक टेस्ट और रिविजन से सफलता के अवसर काफी बढ़ जाते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article