Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में रोज एक नया तमाशा देखने के लिए मिल रहा है। शो में नॉमिनेशन टास्क चल रहा है और इस टास्क के दौरान ही उदिति खुलासा कर देती हैं कि माही विज ने लव गिल के लिए होम ब्रेकर शब्द का इस्तेमाल किया था और ये सब कुछ स्काउट ओपी के सामने हुआ था, जिस पर काफी बवाल होता है। लव गिल भड़क जाती हैं और इस मामले में लव के साथ में कनिका मान और आम्रपाली दुबे खड़ी रहती हैं। अब शो में नया ड्रामा होने वाला है। माही विज का गुस्सा फूटेगा। इन सबके बीच बिग बॉस का गुस्सा भी कंटेस्टेंट्स पर फूटेगा। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga 2 के लिए पहली बार कैमरे पर आए Rohit Raj Goyal, दीपिका सिंह ने बताई दिलचस्प बात -Exclusive)
टीवी मसाला
Bigg Boss 20 Highlights: लव गिल को 'होम ब्रेकर' बोलकर बुरी फंसीं Mahhi Vij, स्काउट ने टास्क में पार की सारी हदें
- Authored by: कविता
- Updated Nov 12, 2026, 08:08 AM IST
