REET Answer Key 2025: राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET) आंसर-की जल्द जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर आंसर-की चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान रीट 2025 आंसर-की पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Rajasthan REET Answer Key 2025: फरवरी में हुई थी परीक्षा
राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जल्द जारी की जाएगी। रीट आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
How to download REET Answer Key 2025
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान रीट आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan REET Answer Key 2025: फाइनल आंसर-की व रिजल्ट
रीट आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 36 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, जनरल व अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूर है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
