जॉब्स

MP Constable Recruitment 2025: आबकारी सिपाही पदों पर नौकरी का मौका, 12वीं पास इस डेट से करें अप्लाई, जानें तरीका

MPESB Excise Constable Recruitment 2025: नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आबकारी सिपाही के कुल 253 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसका आयोजन 5 जुलाई को किया जाएगा।

Image

MPESB Constable Recruitment 2025

MPESB Excise Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आबकारी सिपाही (एक्साइज कांस्टेबल) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 15 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 1 मार्च निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 6 मार्च तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

MPESB Excise Constable Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आबकारी सिपाही के कुल 253 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 72 पद, ईडब्ल्यएस वर्ग के लिए 26 पद, ओबीसी के लिए 75 पद, एससी के लिए 36 पद और एसटी के लिए 44 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसका आयोजन 5 जुलाई को किया जाएगा।

MPESB Excise Constable Vacancy 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

आबकारी सिपाही पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 33 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for MPESB Excise Constable Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

MPESB Excise Constable Recruitment 2025: कितना देना होगा शुल्क

एमपी आबकारी सिपाही पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 15 फरवरी से 1 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 560 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एसएसी/एसटी/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 310 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article