IBPS SO Mains Result 2025 Score Card: आईबीपीएस एसओ परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स एग्जाम का स्कोर कार्ड आज यानी 13 फरवरी को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आईबीपीएस एसओ मेन्स स्कोर कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS SO Mains Score Card 2025: डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स एग्जाम का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 7 फरवरी को जारी किया गया था। जबकि, आज इस परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स में अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 20 फरवरी तक ही उपलब्ध रहेगी।
How to download IBPS SO Mains Score Card 2025
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसओ मेन्स स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS SO Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से लॉ ऑफिसर (स्केल I),राजभाषा अधिकारी (स्केल I) , एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I), पर्सनल ऑफिसर (स्केल I) और आईटी ऑफिसर (स्केल I) के 896 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
