MP Police Constable Bharti 2023 Notification: वर्दी की नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज है। एमपी पुलिस ने कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल) के 2646 पद, कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल के अलावा) के 4444 पद और कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (रेडियो ऑपरेटर) के 321 पद शामिल हैं। 10वीं पास युवा इन पदों के लिए आवदेन कर सकेंगे जबकि एसटी वर्ग के 8वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से युवाओं की भर्ती की जाएगी। 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा के होंगे जबकि 50 फीसदी अंक शारीरिक दक्षता परीक्षा के होंगे। यहां देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023
Livehindustan.com के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 7090 युवाओं की भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 जून 2023 से प्रारंभ होगी और 10 जुलाई तक इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। एक बार आवेदन करने के बाद संशोधन का विकल्प भी मिलेगा। उम्मीदवार 15 जुलाई तक संशोधन कर सकेंगे।
MP Police Constable Registration
मध्य प्रदेश में कांस्टेबल बनने के लिए परीक्षा 12 अगस्त 2023 से शुरू होगी। आवेदन फीस की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये देने होंगे, जबकि मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये देने होंगे।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से भरे जाने चाहिए ।
- किसी भी तरह ऑफ़लाइन आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
- उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी आवश्यक डॉक्युमनेट्स की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी |
- उम्मीदवारों को सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना चाहिए।
- आवेदन में किसी भी गलती को सुधार के लिए दिए गए समय के भीतर ठीक किया जाना चाहिए।
बिहार पुलिस कॉन्सटेबल के पदों पर आवेदन शुरू
इससे पहले बिहार में पुलिस कॉन्सटेबल के 21,391 पदों पर भर्ती शुरू हुई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ये भर्तियां विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत निकली हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 20 जुलाई 2023 है।
