Jharkhand Intermediate Level Recruitment 2024: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल झारखंड इंटर लेवल परीक्षा में शामिल होना चाहते है वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें। JSSC Inter Lever Exam 2024 के माध्यम से इस बार कुल 863 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- jssc.nic.in पर जाना होगा।
झारखंड इंटर लवल 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 17 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस परीक्षा के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2024 है। इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
JSSC Inter Level Exam के लिए करें आवेदन
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर New Advertisement के लिए पर जाएं।
- अगले पेज पर Jharkhand Intermediate Level Recruitment Online Form 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब Registration Here के लिंक पर जाएं।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट लेना ना भूलें।
Jharkhand Intermediate Level Recruitment 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई।
JSSC Recruitment Application Fees
झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 50 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
कौन कर सकता है अप्लाई?
झारखंड में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की 18 साल से ज्यादा और 35 साल से कम होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
