जॉब्स

JSSC Exam Calendar 2024: जेएसएससी परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी, देखें झारखंड में आएगी कितनी नौकरियां

Jharkhand JSSC Exam Revised Calendar 2024: झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से आने वाली परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर (JSSC Calendar 2024 ) जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी झारखंड एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट- jssc.nic.in पर जाकर एग्जाम डिटेल्स देख सकते हैं।

Image

JSSC Calendar हुआ जारी

Photo : iStock

Jharkhand JSSC Exam Calendar 2024: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से आने वाली बड़ी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस साल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स JSSC Calendar ऑफिशियल वेबसाइट- jssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। एग्जाम कैलेंडर के माध्यम से इस साल होने वाली बड़ी परीक्षाओं की तारीख देख सकते हैं।

झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट अगस्त महीने में जारी होगा। इसी तरह झारखंड में इंटर लेवल की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2024 तक बंद होने वाली है। इस वैकेंसी के लिए फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त है। कैलेंडर डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

JSSC Calendar 2024 ऐसे करें डाउनलोड

  • झारखंड एसएससी कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jssc.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Revised Examination Calendar for Year -2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • परीक्षार्थी चाहें तो कैलेंडर डाउनलोड करके रख सकते हैं।

JSSC Jharkhand Exam Calendar 2024 Check Here यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एग्जाम डिटेल्स

झारखंड उत्पाद सिपाही और झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए इस महीने से दक्षता परीक्षा (JSSC PET Exam) होनी है। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। झारखंड इंटडमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा नवंबर के तीसरे सप्ताह में और झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा नवंबर के आखिरी सप्ताह में होगी।

इनके साथ-साथ झारखंड सचिवालय में स्टेनोग्राफर प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अगस्त में ही विज्ञापन जारी होगा। अक्टूबर माह में कौशल जांच परीक्षा किया जा सकेगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए एग्जाम कैलेंडर चेक करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article