ITBP MO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 16 अक्टूबर 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है।
ITBP MO Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 176 पद और मेडिकल ऑफिसर के 164 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 78800 रुपये से 2.09 लाख रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। वहीं, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए 67700 रुपये से 2.08 लाख रुपये और मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए 56100 रुपये से 1.77 लाख रुपये महीने सैलरी मिलेगी।
How to apply for ITBP MO Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ITBP Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए 16 अक्टूबर से 14 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ई़ब्ल्यूएस के पुरुष अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
