टीवी मसाला

"जज ने कहा फिर सोच लो...", Mahhi Vij का बड़ा दावा, जय भानुशाली से नहीं ली एलिमनी

बिग बॉस 20 की प्रतियोगी माही विज ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि जब वो जय भानुशाली से तलाक ले रही थीं तब उन्होंने कोर्ट में एलिमनी की डिमांड नहीं रखी थी।

Image

"जज ने कहा फिर सोच लो...", Mahhi Vij का बड़ा दावा, जय भानुशाली से नहीं ली एलिमनी

टीवी अदाकारा माही विज ने जनवरी 2026 में अपने पति जय भानुशाली के साथ तलाक का आधिकारिक ऐलान किया था, जिससे इंडस्ट्री हिल गई थी। अपनी 14 साल की शादी दोनों ने यूं खत्म की कि हर कोई हैरान रह गया। तलाक के बाद भी ये दोनों अच्छा रिश्ता मेंटेन किए हुए हैं और बेटी तारा को साथ में पाल रहे हैं। माही विज इन दिनों बिग बॉस 20 का हिस्सा हैं, जिन्होंने लेटेस्ट एपिसोड में सिंगल पैरेंट होने की परेशानियां शेयर की हैं। माही ने एपिसोड के दौरान ये भी खुलासा किया कि उन्होंने जय भानुशाली से एलिमनी की भी डिमांड नहीं की थी, जिसके बारे में जज ने उनसे सोचने को कहा था। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Maatrubhumi स्क्रिप्ट में नहीं होगा बदलाव, CBFC को मूवी भेजना है बाकी

Bigg Boss 20 में रो पड़ीं Mahhi Vij

अदाकारा माही विज ने बिग बॉस 20 में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बड़ी चीजों के बारे में बात की, जिसके दौरान वो इमोशनल भी हो गईं। माही विज ने बताया कि सिंगल पैरेंट के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो कपल साथ में रहकर आसानी से सुलझा लेते हैं। जब इंसान अकेला हो जाता है तो सारी जिम्मेदारी उसी के ऊपर आ जाती है क्योंकि उसका साथ देने वाला पार्टनर नहीं होता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: हमले से कुछ मिनट पहले कहां थे आरोपी? CCTV में कैद हुई हलचल

Mahhi Vij ने नहीं मांगी एलिमनी

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में जब भी किसी का तलाक होता है तो एलिमनी को लेकर बड़ी-बड़ी खबरें बनती हैं। माही विज ने बिग बॉस 20 के दौरान खुलासा किया है कि जब वो जय भानुशाली के साथ अलग हो रही थीं तब उन्होंने एलिमनी की डिमांड ही नहीं की। माही विज ने बताया है कि तलाक की प्रक्रिया के दौरान जज ने उनसे कहा था कि वो एलिमनी को लेकर दोबारा विचार कर लें। माही विज के इस खुलासे ने लोगों को चौंका दिया है क्योंकि हम सब जानते हैं कि जब तलाक होता है तो एलिमनी को लेकर किस तरह की लड़ाई होती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article