दुनिया

लाल सागर में 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर हमले का दावा, हूती विद्रोहियों ने सऊदी पर लगाए गंभीर आरोप

Red Sea Attack: यमन के हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को दावा किया कि लाल सागर में जुकर द्वीप के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव को निशाना बनाया गया।

Image

लाल सागर में नाव पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Red Sea Attack: यमन के हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को दावा किया कि लाल सागर में जुकर द्वीप के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव को निशाना बनाया गया। हूतियों ने इस हमले के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है।

यमन आर्म्ड फोर्सेस के प्रवक्ता याह्या सरी ने शुरुआती रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए एक बयान जारी करते हुए बताया कि लाल सागर में जुकर द्वीप के पास एक भारतीय नाव को सऊदी अरब ने निशाना बनाया। इस नाव पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे।

घायलों का किया गया रेस्क्यू

हूतियों के मुताबिक, जब नाव को सऊदी ने निशाना बनाया तो उस पर 14 भारतीय सवार थे। हालांकि, यमन आर्म्ड फोर्सेस घायलों को बचा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह हमला लाल सागर में इंटरनेशनल नेविगेशन के लिए खतरा है और इंटरनेशनल कम्युनिटी से सऊदी दुश्मन की लापरवाही भरी हरकतों को रोकने की अपील भी की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article