IBPS Clerk Mains Admit Card 2024: आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड (IBPS Clerk Mains Admit Card 2024) किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
IBPS Clerk Mains Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 4 अक्टूबर को जारी किया गया। अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन 13 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा।
IBPS Clerk Mains Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to download IBPS Clerk Mains Admit Card 2024
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS Clerk Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से आईबीपीएस क्लर्क के कुल 6128 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 1 जुलाई से 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
