IRCTC Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: आईआरसीटीसी में नौकरी का शानदार मौका है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोपेशन ने जनरल मैनेजर के पद पर भर्ती (IRCTC Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आईआरसीटीसी ऑफिस नई दिल्ली के आईटी डिपार्टमेंट में जनरल मैनेजर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IRCTC Manager Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट irctc.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए आपके पास मात्र 7 दिन बचे हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2025 है। यहां आप आईआरसीटीसी के जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IRCTC Recruitment 2025: योग्यता और एज लिमिट
आईआरसीटी से के जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्तान से बीएससी, बीटेक या बीई होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
IRCTC Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IRCTC General Manager Post Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
IRCTC IT Manager Vacancy: कैसे होगा सेलेक्शन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोपेशन के जनरल मैनेजर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फिर दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
