जॉब्स

IPPB Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

India Post Payment Bank SO Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 68 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में वैकेंसी

India Post Payment Bank SO Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 68 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसबंर 2024 से जारी है। इशमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 जनवरी 2025 तक का समय मिला है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

IPPB Recruitment Application ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाना होगा।
  • अब, वेबसाइट की होमपेज पर करियर टैब पर जाएं।
  • यहां, रजिस्ट्रेशन लिंक Information Technology and Information Security Department पर क्लिक करें।
  • अब "विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती” पर क्लिक करें
  • यहां, रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • इसके बाद फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

IPPB SO Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

इस वैकेंसी के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 150 रुपये का फीस देना होगा। वहीं, अन्य सभी श्रेणियों के लिए यह फीस 750 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। इसके लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड के अलावा नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

IPPB SO Eligibility and Salary: योग्यता और सैलरी

असिस्टेंट मैनेजर आईटी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर साइंस, आईटी, कंप्यूटर एप्लीकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेडट्स को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये बेसिक सैलरी मिलेगी। वहीं, हर महीने की सैलरी 1,40,398 रुपये हो सकती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article