मूवीज, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स कंटेंट देखने का असली मजा बड़े डिस्प्ले वाले डिवाइस में ही आता है। पिछले कुछ सालों में टैबलेट की डिमांड तेजी से बढ़ी है और टेक कंपनियां भी लगातार नए-नए टैबलेट को लॉन्च कर रही हैं। अगर आप एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर ने बाजार में एक नया धमाकेदार टैबलेट Honor Pad X9 Max को लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में आपको कॉम्पैक्ट साइज वाले लैपटॉप की तरह 13 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है। सिर्फ बड़ी बैटरी ही नहीं कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी का भी सपोर्ट दिया है।
Honor Pad X9 Max की कीमत
Honor Pad X9 Max को कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे UK में £349.99 (लगभग 45,000 रुपये) से शुरू किया है। यह कीमत इसके 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसका दूसरा वेरिएंट 6GB+256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे कंपनी ने £449.99 (लगभग 58,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।
Honor Pad X9 Max में मिलेगा पावरफुल चिपसेट
Honor Pad X9 Max को कंपनी ने मल्टी टास्किंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसलिए आपको इस डिवाइस में डेली रूटीन वर्क से लेकर हैवी टास्क वाले कामों में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इसमें आपको Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट का सपोर्ट मिलने वाला है। कंपनी ने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट दिया गया है जिससे आप इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड MagicOS 10 पर रन करता है।
स्टाइलस का मिलेगा सपोर्ट
Honor Pad X9 Max में मिलने वाले कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें आपको रियर और फ्रंट दोनों में ही कैमरा मिलता है। रियर पैनल में 5 मेगापिक्सल का आटोफोकस फीचर के साथ कैमरा मिलता है। इतना ही नहीं इसमें आपको रियर में भी 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें आपको Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, USB Type-C का सपोर्ट है। इसके साथ ही इसमें आपको Honor Magic Pencil 4s स्टाइलस सपोर्ट भी दिया गया है।
अगर आप एक ऐसा टैबलेट तलाश रहे हैं जिसमें आपको बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिले ताकि बार-बार चार्जिंग पर न लगाना पड़े और साथ ही पूरे दिन आराम से काम चल सके तो यह टैबलेट आपको बड़ी राहत देने वाला है। इसमें कंपनी ने 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। अच्छी बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में आपको यह 13 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकती है।
