जॉब्स

Indian Bank Recruitment 2024: इंडियन बैंक में सरकारी नौकरी, सैलरी 48000 से ज्यादा

Indian Bank Recruitment 2024 Notification: इंडियन बैंक में सरकारी नौकरी करने का मौका आया है। उम्मीदवारों के पास स्थानीय बैंक अधिकारी बनने का मौका है, भर्ती के तहत 300 पद भरे जाएंगे, इच्छुक उम्मीदवार indianbank.in पर से आवेदन कर सकते हैं।

Image

इंडियन बैंक भर्ती 2024: स्थानीय बैंक अधिकारी के 300 पदों पर नौकरी

Indian Bank Recruitment 2024 Notification: बैंक में सरकारी नौकरी मिलना भारत में ज्यादातर युवाओं का पहला सपना है। अगर आप भी बैकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। इंडियन बैंक में सरकारी नौकरी करने का मौका आया है। उम्मीदवारों के पास स्थानीय बैंक अधिकारी बनने का मौका है, भर्ती के तहत 300 पद भरे जाएंगे, इच्छुक उम्मीदवार indianbank.in पर से आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारियों (LBO) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। यह आवेदन प्रक्रिया आज 13 अगस्त से शुरू हुई है।

Indian Bank Recruitment 2024 Last Date

इंडियन बैंक में स्थानीय बैंक अधिकारी बनने का यह शानदार मौका है। उम्मीदवार 2 सितंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विंडों को बंद कर दिया जाएगा।

Indian Bank Recruitment 2024 Eligibility

इंडियन बैंक की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

Indian Bank Recruitment 2024 Apply Online Website - indianbank.in

Indian Bank Recruitment 2024 Application Fee

इंडियन बैंक की इस नौकरी के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 1000 रुपये व एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।

Indian Bank Recruitment 2024 pdf

इंडियन बैंक भर्ती 2024 पीडीएफ

Indian Bank Recruitment 2024 Apply Online

  • इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
  • Indian Bank Recruitment 2024 Application Link पर जाएं।
  • बेसिक जानकारी भरें।
  • आपको अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और फोन नंबर पर प्राप्त होगा।

Indian Bank Recruitment 2024 Selection

  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षा

Indian Bank Recruitment 2024 Age

इंडियन बैंक में स्थानीय बैंक अधिकारी बनने के लिए आपकी आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article