Indian Army TGC Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: इंडियन आर्मी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Indian Army TGC Recruitment 2025) खबर है। इंडियन आर्मी ने टेक्निकल ग्रेजुएस कोर्स के तहत 143 पदों पर भर्ती (Indian Army TGC Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, मेकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप इंडियन आर्मी टीजीसी पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Indian Army TGC Recruitment 2025: यहां देखें आवेदन की तारीख
- नोटिफिकेशन डेट - 8 अक्टूबर 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख - 6 नवंबर 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 6 नवंबर 2025
- एडमिट कार्ड --
- एग्जाम डेट --
Indian Army TGC Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
बता दें इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएस कोर्स के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.E या Btech की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Indian Army TGC Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Indian Army TGC 143 Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
Indian Army TGC Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
- शॉर्टलिस्ट ऑफ एप्लीकेशन (Shortlist Of Applications)
- एसएसबी इंटरव्यू (SSB Interview)
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (Documents Verification)
- मेडिकल एग्जामिनेशन (Medical Examination)
Indian Army TGC Salary: सैलरी
यहां सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा तमाम तरह का अलाउंस व भत्ता भी शामिल होगा।
