वायरल न्यूज़

पहाड़ों पर मौत को छूकर लौटा बाइकर, वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला Video

बारिश में पहाड़ी सड़क पर पीछे मुड़कर देखना एक बाइकर को भारी पड़ गया। हेलमेट कैमरे में कैद रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वह आखिरी पल में खाई में गिरने से बचा।

Image

शख्स की एक गलती पड़ सकती थी उसकी जान पर भारी (X/@yajnshri)

सोशल मीडिया पर आए दिन हादसों के कई वीडियो वायरल होते हैं। जहां कुछ वीडियो बेहद ही खौफनाक होते हैं तो कुछ वीडियो सबक देने लायक। कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइकर की छोटी-सी गलती उसकी जान पर भारी पड़ते-पड़ते बच जाती है। यह पूरी घटना उस बाइकर के पीछे चल रहे दूसरे बाइकर के हेलमेट कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मौत सामने खड़ी थी लेकिन ऐन मौके पर किस्मत ने थाम लिया हाथ

वायरल वीडियो (Viral Video) पहाड़ी इलाके का है। बारिश के कारण सड़क पूरी तरह गीली नजर आती है और दोनों तरफ गहरी खाई दिखाई दे रही है। ऐसे रास्तों पर बाइक चलाते समय थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक बाइकर अपने साथी के पीछे-पीछे बाइक चला रहा होता है। तभी आगे चल रहा बाइकर अचानक पीछे मुड़कर देखने लगता है। कुछ सेकेंड तक उसका ध्यान सड़क से हट जाता है और उसकी बाइक धीरे-धीरे सड़क के किनारे खाई की तरफ बढ़ने लगती है। जैसे ही उसे अपनी गलती का एहसास होता है, वह तुरंत बाइक को संभालने की कोशिश करता है। आखिरी पल में वह बाइक का संतुलन बना लेता है और खाई में गिरने से बाल-बाल बच जाता है। ऐसे में अगर एक सेकेंड की भी देर हो जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान

इस वीडियो (Video) को एक्स (पहले ट्विटर) पर @yajnshri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए। जहां एक यूजर ने लिखा, "बस एक इंच की दूरी थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता।" दूसरे ने कहा, "ऐसी सड़क पर पीछे मुड़कर देखना सबसे बड़ी गलती है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "आज किस्मत ने इसका पूरा साथ दिया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article