DU BTech Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में बीटेक कोर्स में दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवारों को बता दें कि डीयू ने बीटेक एडमिशन 2026 के तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम की घोषणा विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है। काउंसलिंग के इस फेज में शामिल उम्मीदवार अपना अलॉटमेंट स्टेटस आधिकारिक इंजीनियरिंग एडमिशन पोर्टल engineering.uod.ac.in या मुख्य एडमिशन डैशबोर्ड पर जाकर देख सकते हैं। बता दें की उम्मीदवारों के पास सीट स्वीकार करने का अधिक समय नहीं है। इसलिए वह बिना इंतजार करें अपना स्टेटस देखें और यदि उन्हें सीट अलॉट हुई है तो वह उसे स्वीकार कर आगे एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करें।
जरूरी तिथियां (Admission Schedule)
यूनिवर्सिटी के जारी कैलेंडर के अनुसार, जिन छात्रों को तीसरे दौर में सीट आवंटित हुई है, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए निम्नलिखित समय-सीमा का पालन करना होगा -
| सीट अलॉटमेंट एक्सेप्ट (स्वीकार) करने की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2026 |
| डॉक्यूमेंट्स का ऑनलाइन वेरिफिकेशन (फैकल्टी द्वारा) | 22 जुलाई 2026 |
| एडमिशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 23 जुलाई 2026 |
यदि कोई उम्मीदवार 21 जुलाई तक आवंटित सीट को ऑनलाइन स्वीकार नहीं करता है, तो उसका अलॉटमेंट रद्द कर दिया जाएगा और वह आगे की प्रक्रिया से बाहर हो सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - DU Admission 2026: यूजी राउंड 1 में 81000 से ज्यादा छात्रों ने एडमिशन स्वीकर किया, पीजी स्पॉट राउंड 25 जुलाई से
अपग्रेडेशन का विकल्प किसके लिए?
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 'अपग्रेड' का विकल्प केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जिन्होंने पहले या दूसरे राउंड में सीट एक्सेप्टेंस फीस भरकर अपना दाखिला पक्का करा लिया था और वर्तमान में डीयू के बीटेक प्रोग्राम में एनरोल्ड हैं। यदि बाद के राउंड में सीटें खाली रहती हैं, तो ऐसे योग्य छात्रों की उच्च प्राथमिकताओं पर विचार किया जाएगा।
DU BTech राउंड 3 अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट engineering.uod.ac.in या admission.uod.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए Login विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब, उम्मीदवार अपना JEE Application Number और Password दर्ज करके लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - डैशबोर्ड पर Round 3 Seat Allocation Status के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर अलॉटेड सीट और कॉलेज की जानकारी आ जाएगी।
स्टेप 6 - भविष्य के संदर्भ के लिए अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर प्रिंट सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Board Compartment Admit Card 2026: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड, 28 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम
क्या चौथे राउंड भी होगा?
बता दें कि यदि तीसरे दौर के बाद भी डीयू की विभिन्न बीटेक शाखाओं में सीटें खाली रह जाती है, तो विश्वविद्यालय द्वारा काउंसलिंग के अलगा राउंड यानी चौथा राउंड आयोजित किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल को चेक करें ताकि एडमिशन से संबंधित लेटेस्ट जानकारी उन्हें मिलती रहे।
