जॉब्स

Indian Army में ऑफिसर बनने का मौका, जल्द करें आवेदन, जान लीजिए सेलेक्शन प्रोसेस

Indian Army Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: इंडियन आर्मी में नौकरी का शानदार मौका है। आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो (Indian Army Recruitment) चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 92 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Indian Army Recruitment 2024: इंडियन आर्मी टीईएस 53 के लिए निकली वैकेंसी

Indian Army Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: इंडियन आर्मी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना ने 53वीं (10+2) तकनीकी प्रवेश योजना के तहत सेना में स्थायी कमीशन प्रदान करने के लिए नोटिफिकेशन जारी (Indian Army Recruitment) किया है। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया (Indian Army Vacancy) गया है। आवदेन की आखिरी तारीख 5 नवंबर 2024 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Indian Army Bharti) सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 90 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रशिक्षण की अवधि चार वर्ष होगी। यहां आप आर्मी टीईएस (10+2) के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

Indian Army Recruitment: क्वालिफिकेशन

भारतीय सेना के टेक्निकल एंट्री स्कीम के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स यानी पीसीएम में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा सभी आवेदक जेईई मेन्स की परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहिए।

Indian Army Vacancy: एज लिमिट

वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की 16 साल 6 महीने और अधिकतम आयु 19 साल 6 महीने होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Indian Army TES Scheme Notification 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  2. यहां Indian Army 10+2 TES 53 Entry Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

Indian Army TES Bharti: चयन प्रक्रिया

बता दें यहां उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट और फिर शारीरिक फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article