बॉलीवुड

SHOCKING: 11 अक्टूबर को होना था Tiger Shroff पर हमला...? इस कारण लौट गए थे शूटर्स

टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले ने लोगों को हैरान और परेशान करके रख दिया है। इस मामले में एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने तो लोगों के कान खड़े कर दिए हैं।

Image

SHOCKING: 11 अक्तूबर को होना था Tiger Shroff पर हमला...? इस कारण लौट गए थे शूटर्स

टाइगर श्रॉफ जानलेवा हमले मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिनकी वजह से लोगों को हैरत हो रही है। अगर इस मामले से सामने आई ताजा खबर की बात करें तो बताया जा रहा है कि 18 अक्टूबर को हुए हमले से पहले ही टाइगर को निशाना बनाया जाना था लेकिन एक बड़े कारण के चलते ये संभव नहीं हो सका था। मामले की तहकीकात में ये निकलकर आया है कि टाइगर श्रॉफ पर पर 11 अक्टूबर को हमला होना था, जो पूरा नहीं हो सका। इसके बाद शूटर्स ने लगभग एक हफ्ते तक का इंतजार किया और घटना को अंजाम दिया। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Exclusive: आसिम रियाज की शादी पर Umar Riaz का खुलासा, हिमांशी के आरोपों पर बोले- हमें वो परवरिश नहीं दी जो...

11 अक्टूबर को होना था Tiger Shroff पर हमला

इस मामले में सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ को लेकर शूटर्स ने काफी जानकारी इकट्ठी की थी और ये फैसला लिया था कि वो 11 अक्टूबर के दिन एक्टर पर हमला करेंगे। शूटर्स ने टाइगर पर हमले के सारे इंतजाम कर लिए थे लेकिन उस दिन वो फुटबॉल खेलने के लिए गए ही नहीं थे। इसके बाद शूटर्स को अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा था और उन्हें एक हफ्ते का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उनके हाथ में 18 अक्टूबर को मौका आया और उन्होंने घटना को अंजाम दिया। टाइगर पर जिस तरह से हमला किया गया, वो वीडियो सबके सामने है। उस वीडियो को देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि टाइगर बमले में बाल-बाल बचे हैं, वरना एक गलती काफी कुछ बिगाड़ सकती थी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "इतने खून-खराबे की जरूरत...", Shashi Tharoor ने दिया धुरंधर सीरीज का बेबाक रिव्यू

Salman Khan से करीबियों की वजह से Tiger Shroff को बनाया गया निशाना

अगर इनसाइडर्स की मानें तो टाइगर श्रॉफ को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वो सलमान खान के करीबी हैं। गुंडे इंडस्ट्री के उन लोगों को निशाना बना रहे हैं, जो सलमान खान के करीबी हैं। सुनने में तो ये भी आ रहा है कि शूटर्स के लिए टाइगर सॉफ्ट टारगेट थे क्योंकि उनके पास बाकी कलाकारों के मुकाबले काफी कम सिक्योरिटी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article