India Post Recruitment 2023, India Post Recruitment 2023 Notification: 10वीं 12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (India Post Recruitment 2023) खबर है। इंडिया पोस्ट मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन ने अपने यहां पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1800 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती (India Post Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cept.gov.in पर जाकर अपना आवदेन कर (India Post Vacancy 2023) सकते हैं।
यहां आवेदन के लिए कल यानी 10 नवंबर 2023 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी 10 दिसंबर 2023 तक यहां अपना पंजीकरण कर सकेंगे। यहां आप पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन, मेल गार्ड व मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर आवेदन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
India Post Recruitment 2023: किस पद पर कितनी वैकेंसी
भारतीय डाक विभाग के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पोस्टल असिस्टेंट के 598 पद, शॉर्टिंग असिस्टेंट के 143 पद, पोस्टमैन के 585 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 570 पद व मेल गार्ड के कुल 3 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।India Post Recruitment 2023 Notification: शैक्षणिक योग्यता
भारतीय डाक सेवा के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं पास या स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा कुछ पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर का ज्ञान जरूर होना चाहिए।India Post Recruitment: आयु सीमा
यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 या 27 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।India Post Recruitment 2023 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- cept.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर India Post Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
