India Post GDS Recruitment 2023: बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय डाक विभाग ने अपने यहां पर ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर बंपर भर्ती (India Post GDS Vacancy) निकाली है। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो 10वीं पास कर सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक के 12828 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (India Post GDS 2023 Apply Online) सकते हैं। यहां आवेदन प्रक्रिया आज यानी 22 मार्च से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2023 है। छात्र 12 जून तक अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।
India Post GDS Vacancy 2023: शैक्षणिक योग्यता
भारतीय ग्रामीण डाक सेवा के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में इंग्लिश व मैथेमैटिक्स विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को लोकल भाषा की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।India Post GDS Recruitment 2023: राज्यवार पदों का विभाजन
भारतीय डाक सेवा द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर राज्यवाद पदों का विभाजन किया गया है। यहां आप देख सकते हैं किस राज्य में कितनी वैकेंसी निकली है।| उत्तर प्रदेश | 160 |
| उत्तराखंड | 40 |
| बिहार | 76 |
| छत्तीसगढ़ | 342 |
| राजस्थान | 1408 |
| हरियाणा | 08 |
| हिमाचल प्रदेश | 37 |
| जम्मू/कश्मीर | 89 |
| झारखंड | 1125 |
| ओडिशा | 948 |
| पंजाब | 13 |
| मध्य प्रदेश | 2992 |
| तमिलनाडु | 18 |
| नॉर्थ ईस्टर्न | 3,384 |
| आंध्र प्रदेश | 118 |
| पश्चिम बंगाल | 14 |
| महाराष्ट्र | 620 |
| असम | 144 |
| तेलंगाना | 96 |
| गुजरात | 110 |
| कर्नाटक | 48 |
India Post GDS Recruitment: आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के भारतीय डाक सेवा द्वारा अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही यहां आपको एज रिलेक्सेशन के आधार पर छूट दिया जाएगा।India Post GDS Recruitment 2023 Online Form: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर India Post GDS Online Form 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
