जॉब्स

Income Tax Recruitment 2025: आयकर विभाग में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 80000 से ज्यादा, यहां तुरंत करें अप्लाई

Income Tax Department Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। भारत के आयकर विभाग की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आयकर विभाग में कुल 28 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख नजदीक है।

Image

आयकर विभाग में वैकेंसी

Photo : iStock

Income Tax Department Recruitment 2025: भारत के आयकर विभाग की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आयकर विभाग में कुल 28 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख नजदीक है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है।

आयकर विभाग की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 3 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में ऑफलाइन आवेदन किया जा रहा है। आवेदन करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

Income Tax Recruitment ऐसे करें अप्लाई

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- incometaxindia.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर Recruitments पर जाएं। इसमें Appointment to the posts of Director (Systems), Additional Director (Systems) and Assistant Director के लिंक पर क्लिक करें। अब एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।

Income Tax Department Various Post Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट ले लें। आवेदन फॉर्म भरें और इसे पोस्ट करें। आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को नीचे दिए गए पते पर पोस्ट करें- the Directorate of Income Tax (Systems), Central Board of Direct Taxes, Ground Floor, E2, ARA Center, Jhandewalan Ext., New Delhi – 110 055

IT Department Job Eligibility and Salary: योग्यता और सैलरी

आयकर विभाग की तरफ से Assistant Director (Systems), Additional Director (Systems) और Director (Systems) पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा पोस्ट के अनुसार कार्य अनुभव मांगी गई है। Additional Director के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 78,800 रुपये से 2,09,200 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article