जॉब्स

IBPS RRB PO Result 2024 Out: जारी हुआ आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IBPS RRB PO Result 2024, IBPS RRB PO Prelims Result 2024 Out: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आरआरबी पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (IBPS RRB PO Result) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

IBPS RRB PO Result 2024, IBPS RRB PO Prelims Result 2024

IBPS RRB PO Result 2024, IBPS RRB PO Prelims Result 2024 Out: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (IBPS RRB PO Result) दिया है। ग्रुप ए ऑफिसर्स स्केल 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज ( IBPS RRB PO Prelims Result) करना होगा। रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

IBPS RRB PO Exam Date: आईबीपीएस आरआरबी पीओ एग्जाम डेट

बता दें इस बार आईबीपीएस पीओ की परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

How To Check IBPS RRB PO Result 2024

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS RRB PO Prelims Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां रिजल्ट का पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • अब सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम याल रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

IBPS RRB PO Result 2024: डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन

आईबीपीएस आरआरबी पीओ की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए पात्र माना जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article