जॉब्स

IBPS PO Recruitment 2024: सरकारी बैंकों में 4455 पदों पर वैकेंसी, छूट ना जाए मौका, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई

IBPS PO Recruitment 2024 Application: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4455 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

Image

IBPS PO की वैकेंसी

Photo : iStock

IBPS PO Recruitment 2024 Application: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्तियां निकली हैं। सरकारी बैंकों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। IBPS PO के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4455 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को IBPS Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाना होगा।

IBPS PO Recruitment वैकेंसी डिटेल्स

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 4455 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कल यानी 21 अगस्त 2024 तक का ही समय है। इस वैकेंसी के लिए नीचे बताए बैंकों में भर्तियां की जाएंगी-

  • Bank Of India BOI : 885 Post
  • Canara Bank : 750 Post
  • Central Bank of India CBI : 2000 Post
  • Indian Overseas Bank : 260 Post
  • Punjab National Bank : 200 Post
  • Punjab & Sind Bank : 360 Post

कैसे करें आवेदन?

  • सरकारी नौकरी की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Probationary Officer PO / Management Trainee MT 14th Exam 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

IBPS PO 14th Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई

सरकारी बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए। इसमें उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर होती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article