जॉब्स

IPBS Hindi Officer Recruitment 2025: बैंक में हिंदी अधिकारी की होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

IPBS Hindi Officer Recruitment 2025: आईबीपीएस ने मुंबई शाखा के लिए हिंदी अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। जानें पात्रता

Image

बैंक में हिंदी अधिकारी की होगी भर्ती

IPBS Hindi Officer Recruitment 2025: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने अपनी मुंबई शाखा के लिए हिंदी अधिकारी की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। जानें क्या शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है? व कब तक किए जा सकते हैं आवेदन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2025 है, ऐसे में आपके पास समय है, अच्छे से डॉक्यूमेंट्स तैयार रखिए और आवेदन करिये।

1. पात्रता?

आयु (1 जुलाई, 2025 तक): उम्मीदवार की आयु 23 से 30 होनी चाहिए। दूसरे शब्दों में, उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई, 1995 से पहले और 1 जुलाई, 2002 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। (दोनों तिथियां सम्मिलित हैं)।

2. शैक्षणिक योग्यता:

a) स्नातक स्तर पर अंग्रेजी एक प्रमुख या वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री।

या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर उपाधि, जिसमें स्नातक स्तर पर हिंदी प्रमुख या वैकल्पिक विषय हो।

या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में स्नातकोत्तर उपाधि, जिसमें हिंदी प्रमुख या वैकल्पिक विषय हो और डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी हो।

या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में स्नातकोत्तर उपाधि, जिसमें अंग्रेजी प्रमुख या वैकल्पिक विषय हो और डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हिंदी हो।

IBPS Hindi Officer Recruitment 2025 imp date

आईबीपीएस हिंदी अधिकारी भर्ती 2025 तिथि

3. न्यूनतम कार्य अनुभव

बैंक/ वित्तीय संस्थान में विभिन्न रिपोर्टों/ दस्तावेजों/ पत्रों के अंग्रेजी से हिंदी में और इसके विपरीत अनुवाद कार्य में एक वर्ष का अनुभव रखने वाला उम्मीदवार वांछनीय है।

कंप्यूटर चलाना आता हो। उम्मीदवार को एमएस वर्ड और एक्सेल में हिंदी और अंग्रेजी में अनुवादित टेक्स्ट दस्तावेजो को स्वयं टाइप/ बनाना होगा। आईबीपीएस ने कहा कि अनुवाद के लिए एआई आधारित उपकरणों के विकास से संबंधित अनुभव एक अतिरिक्त योग्यता होगी।

चयन प्रक्रिया

हिंदी अधिकारी की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • Online Examination
  • Skill Test & Item Writing Exercise
  • Group Exercises
  • Personal Interview
    आवेदन शुल्क

    IBPS हिंदी अधिकारी के पद के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये देय होगा, इसके अलावा बैंक शुल्क अलग से देना होगा।

    Neelaksh Singh
    नीलाक्ष सिंहauthor

    नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

    और पढ़ें
    End of Article