देश

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी; राज्यभर में आक्रोश का माहौल

Punjab Bandh: पंजाब के मानसा में एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में गुरुवार को बुलाए गए राज्यव्यापी बंद के दौरान अमृतसर में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

Image

पंजाब बंद के बीच अमृतसर में प्रदर्शन

Photo : ANI

Punjab Bandh: पंजाब के मानसा में एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में गुरुवार को बुलाए गए राज्यव्यापी बंद के दौरान अमृतसर में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों पर यातायात बाधित करने और अन्य लोगों के लिए रास्ता रोकने का आरोप है।

अमृतसर में प्रदर्शन

समाचार एजेंसी एएनआई ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने वाला वीडियो एक्स पर जारी किया। इस मामले में अमृतसर के डीसीपी जुगराज सिंह की टिप्पणी भी सामने आई। डीसीपी जुगराज ने कहा कि हमने सभी प्रदर्शनकारियों से रास्ता खाली करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि जाम में कई बच्चे और मरीज फंसे हुए थे। इसके अलावा, तीन एंबुलेंस भी यातायात में फंसी थीं।

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

बकौल डीसीपी, ज्यादातर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की अपील पर रास्ता खाली कर दिया। हालांकि, पांच से सात लोगों का एक समूह अन्य लोगों के लिए रास्ता रोकने की कोशिश कर रहा था। डीसीपी जुगराज ने कहा कि पुलिस ने पहले इन लोगों से हटने का अनुरोध किया, लेकिन उनके नहीं मानने पर उन्हें हिरासत में लेना पड़ा।

झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को मानसा के एक मेडिकल स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पंजाब में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। वहीं, प्रशासन ने आरोपी के दुकान और मकान पर बुलडोजर चलाया।

    SHO निलंबित

    इस मामले में गुरुवार को सिटी-2 पुलिस थाने की महिला थाना प्रभारी (SHO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) वैभव चौधरी ने SHO बिएंत कौर के निलंबन का आदेश जारी किया।

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article