जॉब्स

IB ACIO Vacancy 2023: अगर आपके पास है ये डिग्री तो बिना परीक्षा के आईबी में सीधी नौकरी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

IB ACIO Vacancy 2023, Sarkari Naukri 2023: यदि आप भी गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम की है। यहां आप आईबी एसीआईओ क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया व सैलरी के बारे में जान सकते हैं।

Image

IB ACIO Vacancy 2023: इंफॉर्मेशन ब्यूरो में निकली वैकेंसी

IB ACIO Vacancy 2023, Sarkari Naukri 2023: यदि आप भी इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं तो आपके लिए बड़ी (IB ACIO Vacancy 2023) खबर है। हालांकि इसके लिए आपके पास इंजीीनियरिंग की डिग्री (IB ACIO Recruitment 2023) होनी चाहिए। हाल ही गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो ने अपने यहां पर असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के 226 पदों पर भर्ती (IB ACIO Bharti 2023) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंटेलिजेंस ब्यूरो के रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी। हालांकि यहां आवेदन करने के लिए आफके पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवदेन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आईबी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 12 जनवरी 2023 है।

IB ACIO Vacancy 2023: यहां देखें स्ट्रीम वाइज वैकेंसी

कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम79
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन स्ट्रीम 147
कुल कितने पद पर वैकेंसी226

IB ACIO Recruitment 2023: आयु सीमा

इंफॉर्मेशन ब्यूरो के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। यहां आवदेन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही यहां उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
  • IB ACIO Recruitment 2023 Apply Online
  • सबसे पहले IB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IB ACIO Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

Sarkari Naukri: सैलरी

आईबी असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रड 2 के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 142,400 रुपे प्रतिमाह दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article