IB ACIO Recruitment 2025 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 19 जुलाई से 10 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के 3717 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 1537 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 442 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 946 पद, एससी के लिए 566 पद और एसटी के लिए 226 पद शामिल हैं।
IB ACIO Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for IB ACIO Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
IB ACIO Exam 2025: कितना मिलेगा वेतन
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 44900 रुपये से 142400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
