HSSC Constable Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 10 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।
HSSC Constable Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कांस्टेबल के कुल 5600 रिक्त पदों पर भर्ती की जागी। जिसमें, पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 4000 पद, महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 600 पद और पुरुष कांस्टेबल (इंडियन रिजर्व बटालियन) के 1000 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और नॉलेज टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा।
How to apply for HSSC Constable Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Haryana Constable Bharti 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
हरियाणा कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
