जॉब्स

HPSC HCS 2023 Recruitment: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने निकाली विभिन्न पदों पर नौकरी, जानें कौन कहां कर सकता है आवेदन

HPSC HCS 2023 Recruitment Application Process: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार यहां से चेक करें, किन किन पदों पर अप्लाई का मौका है, इच्छुक अभ्य​र्थी इन पदों पर कब तक आवेदन कर सकेंगे।

Image

हरियाणा लोक सेवा आयोग

HPSC HCS 2023 Recruitment Application Process: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों को भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार यहां से चेक करें, किन किन पदों पर अप्लाई का मौका है, इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों पर कब तक आवेदन कर सकेंगे। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने HCS और अन्य संबद्ध सेवाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

HPSC की तरफ से प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजव 30 और 31 मार्च, 2024 को किया जा सकता है। एचपीएससी एचसीएस भर्ती 2023 के तहत 121 पदों को भरा जाएगा। यह रहा पदों का विवरण

एचसीएस03
डीएसपी06
ईटीओ08
डीएफएससी02
एआरसीएस01
एईटीओ19
बीडीपीओ37
टीएम04
डीएफएसओ01
एईओ12
'ए' क्लास नायब तहसीलदार28
एचपीएससी एचसीएस भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता

जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में ग्रेजुशन की डिग्री ली हो वह इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।एचपीएससी एचसीएस भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों को न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए।

बता दें, एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि अभी जारी नहीं की गई है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article