जॉब्स

HPSC PGT Admit Card 2024: हरियाणा पीजीटी टीचर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 3000 से ज्यादा पदों के लिए इस दिन होगी परीक्षा

Haryana PGT Teacher Admit Card 2024: हरियाणा में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती के लिए आवेदन करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा पब्लिस सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से पीजीटी टीचर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो HPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- hpsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

हरियाणा पीजीटी टीचर एडमिट कार्ड

Haryana PGT Teacher Admit Card 2024: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो HPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- hpsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3069 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

हरियाणा में पीजीटी टीचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा सितंबर माह में आयोजित हुई थी, जिसका रिजल्ट 9 दिनों में ही जारी हो गया था। अब स्क्रीन टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी हुआ है।

Haryana PGT Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates पर क्लिक करें।
  • अब Haryana HPSC Post Graduate Teacher PGT Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Hall Ticket के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

Haryana PGT Teacher Admit Card 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

वैकेंसी डिटेल्स

हरियाणा पीजीटी टीचर के लिए जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 3069 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 1703 पदों पर, EWS के लिए 383 पदों पर, BC-A के लिए 305, BC-B के 151 और SC वर्ग में 612 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article