जॉब्स

DU Assistant Professor Recruitment 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Delhi University Assistant Professor Recruitment 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध राजधानी कॉलेज की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है।दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में जिस किसी भी उम्मीदवारों का चयन होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर हर महीने 57,700 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

Image

दिल्ली यूनिवर्सिटी में वैकेंसी

Photo : iStock

DU Assistant Professor Recruitment 2024: टीचिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध राजधानी कॉलेज की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 62 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाना होगा।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध राजधानी कॉलेज की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 6 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

DU Assistant Professor Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • असिस्टेंट प्रोफेसर की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही New Vacancies के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर Recruitment: Assistant Professor (COLLEGES) के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

DU Assistant Professor Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

UGC NET वालों के लिए नौकरी

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा यूजीसी नेट पास योग्यता या टॉप 500 रैंक वाले विश्वविद्यालय से पीएचडी होनी चाहिए। वहीं, आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में जिस किसी भी उम्मीदवारों का चयन होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर हर महीने 57,700 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसमें आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में वैकेंसी की डिटेल्स चेक कर लें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article