DSSSB TGT Recruitment 2024, DSSSB 5118 Vacancy 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.online.nic.in पर 8 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 मार्च निर्धारित की गई है।
DSSSB TGT Notification 2024: किसके लिए कितने पद
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और ड्रॉइंग टीचर के कुल 5118 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 2897 पद, ओबीसी के 724 पद, एससी के 507 पद, एसटी के 846 पद और ईडब्ल्यूएस के 144 पद शामिल हैं।
DSSSB TGT Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
दिल्ली में टीजीटी पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स और बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
How to Apply for DSSSB Recruitment 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.online.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करे।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।
DSSSB TGT Vacancy 2024: ऐसे होगा चयन
टीजीटी पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। योग्य अभ्यर्थी 8 फरवरी से 8 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
