DSSSB Recruitment 2024, DSSSB Section Officer Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सेक्शन ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.online.nic.in पर 9 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।
DSSSB SO Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एमसीडी और एनडीएमसी में सेक्शन ऑफिसर के कुल 108 रिकत पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 42 पद, ओबीसी के 33 पद, एससी के 17 पद, एसटी के 8 पद और ईडब्ल्यूएस के 8 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थी को लेवल 6 के तहत 35400 से 112400 रुपये महीने सैलरी मिलेगी।
DSSSB SO Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
सेक्शन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27/32 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। साथ ही संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to Apply for DSSSB SO Recruitment 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.online.nic.in परजाएं।
- इसके बाद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करे।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
DSSSB Recruitment 2024: ऐसे होगा चयन
सेक्शन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 9 जनवरी से 7 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
