DSSSB Recruitment 2023 Jail Welfare Officer Apply Online: हर युवा सरकारी नौकरी की तलाश में है, लेकिन हर सरकारी वैकेंसी के लिए मारामारी है। ऐसे में हम किस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें, जिसे लेकर कॉम्पिटीशन कम मिले। आज इस लेख के माध्यम से ऐसे ही एक पद के बारे में जानेंगे, जिसका नाम है जेल कल्याण अधिकारी। आइये जानें इस पद के बारे में? क्या मांगी जाती है योग्यता, उम्र व शारीरिक परीक्षण
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के बारे में आपने सुना होगा, इस बोर्ड ने हाल ही में जेल कल्याण अधिकारी / कल्याण अधिकारी / परिवीक्षा अधिकारी / के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 80 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आवेदन की अंतिम तिथि
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार dsssb.delhi.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2023 है।
इन पदों में 37 पद अनारक्षित के लिए हैं। 20 पद ओबीसी, 7 एससी, 3 पद एसटी और 13 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिये दो विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। पहला महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग दूसरा सामाजिक न्याय विभाग।
क्या मांगी है योग्यता
उम्मीवारों के पास सोशल वर्क या सोशोलॉजी में मास्टर डिग्री। या क्रिमिनोलॉजी में पीजी डिप्लोमा इसके अलावा 12वीं में हिंदी विषय पढ़ा होना चाहिए।
क्या होनी चाहिए उम्र
उम्मीदवारों की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, बता दें आरक्षित वर्ग को छूट का प्रावधान है।
कितनी होती है सैलरी
इन पदों पर सेलेक्टड उम्मीदवारों को 9300 – 34800/- रुपये + 4200 ग्रेड पे तक मिल सकता है। तो जल्द अप्लाई करें, क्योंकि शुल्क भी ज्यादा नहीं है, मात्र 100 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। इसमें भी आरक्षित वर्ग को छूट है।
