जॉब्स

PRT Vacancy 2025: सरकारी टीचर का ख्वाब देखने वालों के लिये खुशखबरी! दिल्ली में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Delhi PRT Vacancy 2025: दिल्ली में टीचर्स की बंपर वेकेंसी की अधिसूचना जारी की गई है। यानी शिक्षक बनने का सपना देख रहे छात्रों के की बल्ले-बल्ले होने वाली है। जानें इस वेकेंसी की लास्ट डेट, आवेदन और शैक्षिक योग्यता से लेकर सबकुछ...

Image

PRT Vacancy 2025

DSSSB PRT Vacancy 2025: अगर आप भी सरकारी टीचर बनने का ख्वाब देख रहे हैं तो आपके लिये बेहद बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा आयोग (Delhi Subordinate Services Selection Board) की तरफ से प्राइमरी स्कूल्स में PRT (Primary Teachers) पदों के लिये अधिसूचना जारी की गई है। अगर आप भी भर्ती के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो ये प्रोसेस 17 सितंबर 2025 से शुरू हो जाएगा। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर 2025 तय की गई है। आवेदन के लिये आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाना होगा।

DSSSB कुल 1180 पदों पर ये वेकेंसी निकाली है। यानी कुल 1180 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन वेकेंसियों में 502 पद ऐसे हैं, जो अनरिजर्व्ड हैं। बाकी 306 पद ओबीसी, 137 पद ईडब्ल्यूएस, 166 पद एससी और 69 पद एसटी वर्ग के लिये रिजर्व हैं।

क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता?

  • अब PRT वेकेंसी के लिये एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12th में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।
  • एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त कम से कम 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DLED/ETE/JBT/B.EL.Ed) जरूरी है।
  • केंडिडेट्स ने सीबीएसई द्वारा आयोजित केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) पास जरूर की हुई होनी चाहिए।
  • सेकेंडरी लेवल पर हिंदी, पंजाब उर्दू या फिर अंग्रेजी विषय में पास होना जरूरी है।
वेकेंसी के लिये आयु सीमा (Age limit for PRT) की बात करें तो उम्मीदवार 30 साल से ज्यादा उम्र का नहीं होना चाहिए।

दिल्ली में 8 हजार शिक्षकों के पद खाली

बताते चलें कि इससे पहले मार्च 2025 में मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर थी कि दिल्ली नगर निगम के स्कूल लगभग 8 हजार शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। साथ ही इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। इससे पहले PGT (Post Graduate Teacher) के 432 पदों की भर्ती हुई थी। इसके लिये आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2025 थी।बताते चलें कि इससे पहले मार्च 2025 में मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर थी कि दिल्ली नगर निगम के स्कूल लगभग 8 हजार शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। साथ ही इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। इससे पहले PGT (Post Graduate Teacher) के 432 पदों की भर्ती हुई थी। इसके लिये आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2025 थी।

End of Article