जॉब्स

DSSSB PGT Recruitment 2025: दिल्ली में पोस्ट ग्रैजुएट टीचर के कई पद खाली, जल्द करें आवेदन, जानें डीटेल्स

DSSSB PGT Recruitment 2025: नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पोस्ट ग्रैजुएट टीचर के कुल 432 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 47600 रुपये से 151100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

Image

DSSSB PGT Recruitment 2025

DSSSB PGT Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पोस्ट ग्रैजुएट टीचर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 14 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

DSSSB PGT Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पोस्ट ग्रैजुएट टीचर के कुल 432 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 231 पद, ओबीसी के लिए 105 पद, एससी के लिए 37 पद, एसटी के लिएन18 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 41 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 47600 रुपये से 151100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

DSSSB PGT Vacancy 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for DSSSB PGT Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: आज जारी होगी दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट, तैयार रखें ये डॉक्टूमेंट्स

DSSSB PGT Application 2025: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी 14 फरवरी 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article