DSSSB PGT Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो दिल्ली पीजीटी भर्ती 2023 के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर 9 जनवरी से 7 फरवरी 2024 तक ऑनालइन अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।
DSSSB PGT Notification 2024: किसके लिए कितने पद
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के कुल 297 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 126 पद, ओबीसी के 54 पद, एससी के 38 पद, एसटी के 41 पद और ईडब्ल्यूएस के 38 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
DSSSB PGT Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पीजीटी भर्ती के लिए आयु 36 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगा। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है।
How to Apply for DSSSB PGT Recruitment 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद दिल्ली पीजीटी भर्ती के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करे।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
DSSSB PGT Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क
दिल्ली टीजीटी एप्लीकेशन के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
