जॉब्स

CSIR IITR Lucknow Recruitment 2025: लखनऊ में जूनियर सेक्रेटेरिएट के पदों पर निकली नौकरी, जानें कब तक कर सकेंगे अप्लाई

CSIR IITR Lucknow Recruitment 2025: सीएसआईआर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सिकोलॉजी रिसर्च (CSIR IITR Lucknow) ने जूनियर सेक्रेटेरिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

CSIR IITR Lucknow Recruitment 2025

CSIR IITR Lucknow Recruitment 2025: सीएसआईआर आईआईटीआर लखनऊ में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CSIR IITR Lucknow Recruitment 2025) खबर है। सीएसआईआर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सिकोलॉजी रिसर्च (CSIR IITR Lucknow) ने जूनियर सेक्रेटेरिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 17 फरवरी को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। यहां आप सीएसआईआर आईआईटीआर लखनऊ के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

CSIR IITR Lucknow Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत - 17 फरवरी 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 19 मार्च 2025 तक, शाम 5 बजे तक
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 19 मार्च 2025

CSIR IITR Lucknow Recruitment: क्वालिफिकेशन

बता दें सीएसआईआर आईआईटीआर लखनऊ के जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट जनरल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही इंग्लिश टाइपिंग 35WPM या हिंदी टाइपिंग 30WPM होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

CSIR IITR Lucknow Vacancy: आयु सीमा

सीएसआईआर आईआईटीआर लखनऊ के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष होती है। साथ ही यहां एझ रिलेक्सेशन के आधार पर अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाती है।

CSIR IITR Lucknow Recruitment 2025 Apply Online

  • सबसे पहले iitr.res.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Junior Secretariat Assistant Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

CSIR IITR Lucknow Recruitment: आवेदन शुल्क

सीएसआईआर आईआईटीआर लखनऊ के जूनियर सेक्रेटेरिएट के इन पदों पर आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article