जॉब्स

Bihar Police Constable Admit Card 2022: कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड 30 सितंबर को होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 08:43 PM IST

Bihar Police Constable Exam 2022 Admit Card , CSBC Bihar Police Constable Exam 2022 Admit Card: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 30 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 16 अक्टूबर 2022 को एक पाली में आयोजित की जाएगी।

Image

बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर‌ जारी होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 30 सितंबर को होगा जारी
  • csbc.bih.nic.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
  • 16 अक्टूबर को होगी परीक्षा

Bihar Police Constable Admit Card 2022 Date: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने हाल ही में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित की थी। अब बोर्ड द्वारा 30 सितंबर 2022 को इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ‌ अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Police Constable Exam 2022: अक्टूबर में होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 16 अक्टूबर 2022 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एक पाली में आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 9 बजे रिपोर्ट करना होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के अलावा एक फोटो पहचान पत्र भी ले जाना।

Bihar Police Constable Exam Pattern: 10वीं स्तर के होंगे सवाल

बिहार कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक योग्यता /दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में कक्षा 10वीं स्तर के 100 अंको के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। ‌ इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि लिखित परीक्षा में 30% से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित कर दिए जाएंगे।

How to download CSBC Bihar Constable Exam 2022 Admit Card

  • सबसे पहले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर दिख रहे 'Prohibition Dept.' के टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद बिहार कांस्टेबल एग्जाम 2022 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें दें।
  • अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

CSBC Constable Recruitment 2022: इतने पदों पर की जाएगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में कांस्टेबल के 76 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 53000 रुपए महीने तक की सैलरी मिलेगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 13 अगस्त से 13 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article